ऋषिकेश:-वंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्य करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव आज सुबह गोताखोरों ने जिला नहर पावर हाउस से बरामद कर लिया है। अंकिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद उसकी हत्या से जुड़े हुए कई अन्य राज भी खुल कर सामने आ सकते हैं।
बता दें इससे पूर्व अंकिता हत्याकांड मामले में राज्य सरकार की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया , हत्यारोपी के रिजॉर्ट पर देर रात बुलडोजर पहुंचा और उसके तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वही डीएम पौड़ी ने अंकिता हत्याकांड के मामले में पटवारी विवेक कुमार को निलंबित कर दिया है।
पहले यह मामला राजस्व पुलिस के अधीन आया था जिसमें पटवारी विवेक कुमार जांच के नाम पर 4 दिन तक हीला हवाली करते रहे। यहां तक की क्यों एफआईआर जो परिजनों के नाम से दर्ज होनी चाहिए थी वह उन्होंने रिसोर्ट के मालिक हत्यारोपी द्वारा दर्ज की।
अंकिता हत्याकांड को लेकर जब पूरे प्रदेश के अंदर आंदोलन शुरू होने लगा तो जांच रेगुलर पुलिस को दी गई जिसके तहत लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज होने के कुछ देर बाद ही रिसोर्ट के मालिक सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर दिया, आगे जांच एस आई टी को दी जा रही है।


online pharmacies no prescriptions
highest rated canadian pharmacies