मसूरी:- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में इंट्रेक्ट क्लब के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के इंट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य प्रमुख सदस्यों को उनके पदभार की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की पारम्पारिक प्रार्थना और छात्राओं के द्वरा सांस्कृतिक नृत्य से हुई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता शर्मा और विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अशोक शर्मा ने स्वागत भाषण दिया व सभी अतिथियों, छात्रों और शिक्षकों का स्वागत किया साथ ही इंट्रेक्ट क्लब के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंट्रेक्ट क्लब छात्रों में सेवा भाव, नेतृत्व कौशल और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मसूरी रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय जैन, रोटरी सदस्य शैलेंद्र कर्णवाल और युवा सेवा निदेशक रजत अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने इंट्रेक्ट क्लब के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वाज्ञा रुंग्टा को इंट्रेक्ट क्लब का अध्यक्ष और युक्ति गुप्ता को उपाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही, श्रेष्ट 10 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद, संजय जैन ने अपने संबोधन में छात्रो को इंट्रेक्ट क्लब के उद्देश्यों और उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंट्रेक्ट क्लब का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा और मानवता की सेवा करना है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने सामुदायिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। रजत अग्रवाल एवम शैलेंद्र कर्णवाल ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें उनके नए जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंट्रेक्ट क्लब एक ऐसा मंच है जहां छात्र नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण सीखते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इंट्रेक्ट क्लब के कार्यों के बारे में बताया। अध्यक्ष वाज्ञा रुंग्टा ने कहा कि वे इस नए जिम्मेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अपने टीम के साथ मिलकर समाजसेवा के विभिन्न परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उपाध्यक्ष युक्ति गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर इंट्रेक्ट क्लब के उद्देश्यों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षको और छात्रों का धन्यवाद किया और इंट्रेक्ट क्लब के नए पदाधिकारियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इंट्रेक्ट क्लब के सदस्य स्कूल और समाज दोनों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।