राजकीय सेंटमेरी अस्पताल को खोलने के लिए एचआईएसटी के चांसलर धस्माना ने निरीक्षण किया।

मसूरी:-सेंट मेरी अस्पताल आउट डोर को पुनः पीपीपी मोड पर शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है, जिसके तहत एचआईएसटी हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट के चांसलर विजय धस्माना ने मौके पर जाकर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के साथ निरीक्षण किया।
कैमल बैक रोड स्थित राजकीय सेंटमेरी अस्पताल जो विगत वर्षों से बंद पड़ा है, लगातार जनता की मांग पर इसको खोलने का नगर पालिका परिषद द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत हिमालयन हास्पिटल के चासंलर विजय धस्माना मसूरी आये व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पालिका सभासद अमित भटट के साथ भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर विजय धस्माना ने कहा कि मसूरी जैसे शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है जिसका पिछले कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा था वहीं वर्तमान नगर पालिका ने एक प्रस्ताव दिया व मौके पर जाकर देखा तो राजकीय सेंटमेरी अस्पताल आउट डोर का भवन ठीक है, नगर पालिका जैसा विचार करेगी व उनसे बात की जायेगी व उसके बाद निर्णय लिया जायेगा लेकिन संभावना पूरी है व आगामी छह माह में इस प्रस्ताव को साकार रूप दिया जा सकता है। संभावना पूरी है कि यहां पर अच्छा अस्पताल बन सकता है। साथ मिलकर कार्य करना है तो यह जरूर हो गा। इसमे दस बैड का अस्पताल बन सकता है पहले भवन की मरम्मत की जायेगी ताकि मसूरी की जनता का अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि शपथ के बाद सेंटमेरी को खोलने का प्रयास शुरू किया गया था व जनता की मांग भी है कि अच्छा अस्प्ताल खुले, जरूरत भी है जिस पर प्राथमिकता से प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में आज हिमालयन हास्पिटल के चांसलर मसूरी आये व मौके पर जाकर निरीक्षण किया, व सकारात्मक रूख दिखाया उससे उम्मीद है कि जल्दी यह प्रसास धरातल पर आयेगा। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, सभासद अमित भटट, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, धीरज भाटिया, अनिल पांधी, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, आदि मौजूद रहे।