मसूरी:- रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग समिति के तत्वाधान में शहीद स्थल पर चलाया जा रहा आंदोलन एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार कमल राठौर व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के धरना दे रहे पटरी व्यवसायियों से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। जिसमें सात सितंबर से पूर्व नगर पालिका में एसडीएम के साथ वार्ता होगी व पटरी वालों को मालरोड पर विस्थापित किया जायेगा।
शहीद स्थल पर पटरी व्ययवसायी मालरोड पर पटरी लगाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पटरी व्यापारियों को विगत लंबे समय से एसडीएम के निर्देश पर पटरी से हटाया गया जबकि पटरी व्यापारियों का कहना था कि वे विगत कई वर्षों से पटरी लगा कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। जिस पर नगर पालिका से वार्ता भी हुई लेकिन असफल रही। जिसके बाद उनका धरना जारी रहा। एसडीएम डा. दीपक सैनी ने नायब तहसीलदार को धरना देने वाले पटरी व्यपारियों से वार्ता करने के निर्देश दिए जिस पर नायब तहससीलदार कमल राठौर व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पटरी वालों से वार्ता की व उनको सात सिंतंबर तक का समय दिया जिस पर उन्होने धरना समाप्त कर दिया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि पटरी व्यापारियों के साथ एसडीएम व पालिका अधिशासी अधिकारी सात सितंबर से पहले वार्ता करेंगे व उनकी समस्या का निराकरण करेंगे हालांकि पालिका ने 84 पटरी वालों को चिन्हित किया है लेकिन पटरी वालों की संख्या अधिक है। वहीं पटरी वालों का कहना भी है कि जो लोग बाद में आये उनके बारे में वह नहीं बोलेंगे लेकिन जो पूर्व से बैठ रहे है उन्हें पटरी पर स्थान उपलब्ध करवाया जाय। वहीं लिस्ट में जिन पुराने लोगों के नाम किसी कारण वश छूट गये है उनको भी जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर पटरी व्यापारी अध्यक्ष राम किशन राही, संजय टम्टा, अरविंद सेमवाल, सुधीर डोभाल सहित धरना देने वाले पटरी व्यापारी मौजूद रहे।’