मसूरी :- मसूरी विधायक और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी का 65 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए और गरीब जरूरतमंद लोगों को वस्त्र और कंबल वितरित किए, साथ ही ग्रामसभा भट्टा कयारकुली के छात्र छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध करवाई ,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर, मस्जिद ,गुरुद्वारे और चर्च में जाकर प्रार्थना सभा की और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के अवसर परभाजपा के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वस्त्र और स्वास्थ्य किट वितरितकी उन्होंने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का मानना है कि वह अपनी हर खुशी के समय अपने परिवार के बीच रहे और मसूरी विधानसभा की जनता उनका परिवार है और हर वर्ष वे यहां पर आकर अपना जन्म दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज करेंगे और मसूरी में तीसरा इंजन काम करेगा और मसूरी के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ,महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल ,सतीश ढौंढियाल, अमित पवार ,विजय बुटोला, अवतार कुकरेजा ,मनोज खरोला, मुकेश धनाई, अजय भंडारी, गीता कुमाई, तनमीत खालसा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


This is one of the most helpful articles I’ve seen recently.
This was beautifully written and easy to follow.
You’ve got such a great way with words.
This is easily one of the best things I’ve read this week.
This post absolutely SPARKLES with enthusiasm!