पुलिस ने निर्मला इंटर कालेज में महिला, बाल व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।

मसूरी:-पुलिस ने महिला अपराध, बाल अपराध, व साइबर अपराध के संबंध में अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने के लिए गोष्ठी की। बार्लोगंज स्थित निर्मला इंटर कालेज में उप निरीक्षक ज्योति पंवार ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को बाल, महिला व साइबर अपराध की जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को महिला महिला अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध के संबंध में अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बार्लोगंज स्थित निर्मला इंटर कालेज में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर, व उपनिरीक्षक ज्योति पंवार ने विद्यालय के छात्र छात्राओं, सहित शिक्षकों व अभिभावकों को महिलाओं पर होने वाले अपराध, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, व साइबर साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी व इन अपराधों से बचने का आहवान किया। इसके अतिरिक्त छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए एंव उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं, अभिभावक व महिला कांस्टेबल सुनीता शाह, कांस्टेबल अरविंद गुसाई, व चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।