मसूरी:- मसूरी कोतवाली पुलिस ने स्कूलों में नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार में जागरूकता अभियान चलाया व बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी ।
नशे के विरुद्ध पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कड़ी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार में प्राथमिक स्कूल के बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया व इससे होने वाली बुराई के बारे में अवगत कराया। इस दौरान पुलिस ने बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी। कोतवाल ने बताया कि महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस के दिशा-निर्देशानुसार वर्तमान मे सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश मे समाज मे बढ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम व आम जनता को जागरूक करने हेतु नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के अनुक्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून’ के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली मसूरी के क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों में अभिभावक, स्कूल स्टाफ और बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। जागरूकता अभियान आगे भी निरन्तर रूप से प्रचलित रहेगा।

