ओपी उनियाल भाजपा चुनाव संयोजक व कुशाल राणा को सह संयोजक बनाये गये।

मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल ने नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर संचालन समिति बनायी, जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल को संयोजक व भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा को सह  संयोजक बनाया गया।
इसके साथ ही वार्डों हेतु प्रभारी बनाये गये जिसमें वार्ड नंबर एक झड़ीपानी के लिए अमित सुरियाल, वार्ड नंबर दो बार्लोगंज के लिए मनोज रेंगवाल, वार्ड नंबर तीन से राजमंडी से रजत अग्रवाल, वार्ड नंबर चार झालकी से राजेंद्र रावत, वार्ड नंबर पांच लंढौर से अनीता धनाई, वार्ड नंबर छह नगर पालिका से विजय बिंदवाल, वार्ड नंबर सात कुलड़ी से सतीश ढौडियाल, वार्ड नंबर आठ कचहरी से अनिल गोदियाल, वार्ड नंबर नौ हुसैन गंज से विरेंद्र डोभाल, वार्ड नंबर दस किताबघर से विजय रमोला, वार्ड नंबर ग्यारह इंद्रा कालोनी से आशुतोष कोठारी, वार्ड नंबर 12 पोलो ग्राउंड से रविंद्र रावत, व वार्ड नंबर 13 भद्रराज से गंभीर पंवार प्रभारी बनाये गये।