पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। फोटो

मसूरी:-  शहर कांग्रस ने देश की प्रथम महिला  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनों को याद किया व देश के विकास में किए गये योगदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
शहर कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्थल झूलाघर पर एकत्र हुए व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। वहीं उसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धाजलि दी गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आजाद भारत मे 562 रियासत को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जिन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया  और पाकिस्तान से बांग्लादेश को आजादी दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जवाहर लाल नेहरू के बाद  देश को आगे बढाया ,जिन पर भारत को गर्व है वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान दिया और उन्होंने भारत को विकसित देशों में शामिल करने का प्रयास किया व पाकिस्तान के दुकडे कर बांग्लादेश बनाया। उन्होंने कहाकि भाजपा की केंद्र सरकार देश को कमजोर कर रही है, आंतकी माहौल बना रखा है, इसको सरकार रोके व इंदिरागांधी व पटेल की नीतियों पर चल कर देश को खुले विचारों से चलाये। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ऐसे नेता थे जिन्होंने भारत की रियासतों को मिलाकर और अपनी नीतियों से देश को आगे बढ़ने का काम किया, उन्होंने देश की रियासतों को एक कर भारत का निर्माण किया व प्रशासनिक अकादमी बनायी। वहीं श्रीमती इंदिरा गांधी ने विभिन्न ऐतिहासिक काम किया और आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहाकि इंदिरा गांधी ने ऐसे ऐसे कार्य किए, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, हरित क्रान्ति लायी ,सेना को मजबूत किया, युवाओं व महिलाओं के लिए कार्य किए उन्हांने बच्चों की बानर सेना बनाई व बच्चों में देशभक्ति का जज्बा भरा। इस मौके पर उपेंद्र थापली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, मेघ सिंह  कंडारी, महेश चंद, जसबीर कौर, तेजपाल रौथाण, राजीव अग्रवाल, नागेंद्र उनियाल, गौरव गुप्ता, महिमानंद, रफीक अहमद, संजय टम्टा, दर्शन रावत, वीरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।