सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन सभा ने पदयात्रा कर ज्ञापन दिया। फोटो कैप्शन पद यात्रा मसूरी 3 से 4
मसूरी:- अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज उत्तराखंड ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर अंबेडकर चौक तक सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जातियों के पक्ष में दिए गये उप वर्गीकरण के निर्णय पर आभार व्यक्त करने को पदयात्रा निकाली व अंबेडकर चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद राष्ट्रपति को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग की कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का लाभ उत्तराखंड में दिलवाने के लिए सवोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करें।
गांधी चौक से आभार पदयात्रा मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुमित चंदेल, युवजन समाज संगठन उत्तराखंड के संरक्षक सुशील राठी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान व शहर अध्यक्ष भरत लाल के नेतृत्व में निकाली गयी जो अंबेडकर चौक तक गई व वहां पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में जाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय के सात न्यायाधीशों की पीठ ने अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण पर निर्णय दिया जिसका अखिल भारतीय अनुसूचति जाति युवजन समाज उत्तराखंड कोटि कोटि आभार व्यक्त करता है कि संविधान पीठ ने पायदान पर सबसे पीछे खडे समाज के हितों को भी सुरक्षित करने का निर्णय दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, एवं प्रशासनिक दृष्टि से कमजोर समाज पर इसे लागू किया जाय। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुमित चंदेल ने कहा कि समाज को एकजुट करने व जानकारी देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का जो निर्णय आया है जिसमें क्रीमिलियर को हटा कर अन्य एससी को इसका लाभ मिलेगा इसके लिए आभार व्यक्त करने के लिए पदयात्रा की है व प्रदेशों में इस निर्णय को लागू किया जाय। सुशील राठी व प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने भी इस निर्णय का स्वागत किया व कहा कि प्रदेश में इसे लागू किया जाय ताकि इसका लाभ दबे कुचले समाज के लोगों को मिल सके। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महामंत्री सुमित चंदेल, प्रदेश संरक्षक सुशील राठी, प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान, सुरेश यादव, माधुरी टम्टा, भारत लाल, राम पाल भारती, रमेश लाल, पूजा ढींगरा, सचिन गुहेर, सुनीता देवी, सुनीता यादव, बबीता सक्सेना, अभिषेक सिंह, आशा थापा, फूलवती देवी, अजय कुमार, आदि शामिल है।

