छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। फोटो कैप्शन सफाई अभियान मसूरी 2
मसूरी:- अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज मसूरी के कक्षा छह के छात्र छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण व आस पास स्वच्छता अभियान चलाया व सूखे कूडे को एकत्र किया।
विद्यालय में जीव विज्ञान के प्रवक्ता वीरेंद्र प्रसाद बेलवाल की देखरेख में कक्षा छह के छात्र छात्राओं ने विद्यालय प्रागंण व आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया व सूखा कूडा एकत्र कर सफाई की। जिसमें छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर के साथ ही विद्यालय की रोड से लगी सीमा पर सफाई अभियान चलाया जहां पर्यटकों ने कूड़ा फैलाया था व खडों में डाला था छात्रों ने प्लास्टिक व सूखे कूडे को एकत्र किया व एक स्थान पर एकत्र कर इसे नगर पालिका परिषद को सौपने के लिए रखा। स्वच्छता अभियान में छात्र छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया व इस तरह के कार्य को जीवन में लाने का संकल्प लिया ताकि वे अपने घरों व आसपास भी सफाई रखें व लोगों को जागरूक कर सकें व पर्यावरण को संरक्षित कर सकें।