मसूरी :-मसूरी के ऐतिहासिक बाजार लन्ढौर मैं हो रहे भू धसाव का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को शीघ्र क्षेत्र के ट्रीटमेंट करने का आदेश दिया।
बताते चलें कि जोशीमठ की तरह ही मसूरी के लन्ढौर बाजार में भी भू धसाव होने के कारण यहां के स्थानीय लोग दहशत में जी रहे हैं, ।इस खबर को हमारे द्वारा प्रमुखता से उठाया गया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और उप जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भू वैज्ञानिकों द्वारा यहां का निरीक्षण किया गया है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भी देंगे और यहां पर कोई बड़ा हादसा ना हो इसके लिए भी उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस क्षेत्र का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट किया जाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंढियाल, मनीष कुकशाल सहित सभी संख्या में लंढौर बाजार के लोग मौजूद रहे ।


This was extremely well written and very helpful.
This was such an enlightening read — thank you for sharing your expertise!
This was such a fun and energetic ride — loved it!
You’ve turned this topic into something thrilling — impressive!
This is the kind of article people bookmark for later.
I gained so much clarity from this article.