मसूरी:- जौनपुर विकासखंड के ग्राम बंगसील में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा में कथा वक्ता आचार्य डॉक्टर प्रदीप कोठारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें 18 पुराणो का सार समाहित है।
उन्होंने कहा कि इस दिव्य ग्रंथ में मानव जीवन की विषम से विषम परिस्थितियों का व समस्याओं का निराकरण करने की शक्ति है यदि मनुष्य इस कथा अमृत को ध्यान पूर्वक सुनता है और अपने जीवन में उतरता है तो मनुष्य जीवन का कल्याण हो जाएगा और जीवन मरण के सांसारिक चक्र से मुक्ति मिल जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला, वीरेंद्र राणा, पंडित रामेश्वर प्रसाद कोठारी, कथा यजमान प्रेम सिंह राणा, राकेश राणा, राजेश, महेश राणा, हुकम सिंह राणा, बच्चन सिंह राणा, जगत सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, रघुवीर सिंह, महावीर सिंह, महिपाल सिंह राणा, विजेंद्र पवार, सत्य सिंह राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

