मसूरी:-एनएच 707ए टिहरी बाईपास रोड के समीप नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर में काम करने वाले 30 कर्मचारियों को हिलदारी ने जैकेट, मेडिकल किट व दस्ताने देकर सम्मानित किया ।
हिलदारी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में एमआरएफ सेंटर में कार्य कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बढानेऔर काम करने की स्थिति को सुधारने में निश्चित ही यह सम्मान समारोह मील का पत्थर साबित होगा। एमआरएफ सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी कचरा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। इस मौके पर नाववेस्ट इनवायरमेंटल सोल्यूशन के नीरज ने हिलदारी के प्रयास की सराहना की और कहा कि यह कदम कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कर्मचारियों ने भी हिलदारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हिलदारी से लीला, दीपिका, निशा, दीपक, वैभव और एमआरएफ टीम से मोहन, लोकेश, नीरज शामिल थे।

