मसूरी:- बार्लोगंज, झड़ीपानी मार्ग पर कमल काटेज के निकट सुभाष चंद्र बोस छात्रावास से झड़ीपानी गौशाला तक भारतीय सेना के पराक्रम के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें सुभाष चंद्र छात्रावास के छात्र छात्राएं, नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा में सभी भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर चल रहे थे व भारत माता की जय व भारतीय सेना के जयकारों के साथ यात्रा सुभाषचंद्र बोस छात्रावास से झडीपानी मुख्य बाजार होते हुए गौशाला तक गई। जहां पर सभा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा अभियान का उद्देश्य आम लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना व भारतीय सेना को सम्मान देना है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक जागरूकता, के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज वितरण व विक्रय किए गये जिसमें स्कूल के छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अभियान में समुदाय में भागीदारी, स्थानीय सरकारी निकायों की भागीदारी, झंडा कोड का पालन करते हुए तिरंगा यात्रा निकली गयी और भारत माता की जय जय कार की गई। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आंतकवादियों को करारा जबाव देने के लिए भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया उससे पूरा विश्व चकित है। इस घटना क्रम में भारतीय सेना के तीनों अंगों ने आपसी तालमेल कर पाकिस्तान को करारा जबाव दिया व उनको बड़ा नुकसान पहुंचाया। जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हुआ। उन्होंने सेना के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए। तिरंगा यात्रा के अंत में पहलगाम हमले में अपनी जान गवां चुके लोगों को श्रद्धांजलि दी गई व सैनिकों को सलाम करते हुए राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, विजय बिंदवाल, नरेंद्र मेलवान, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, जैक जाफरी, आशीष जोशी, भावना गोस्वामी, प्रेरणा भंडारी, विरेन नेगी, मीरा सुरियाल, मनोज रेंगवाल, विजय शर्मा, मुकेश खरोला, सीता पंवार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

