शिफ्फनकोट के आवासहीन 1 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन
मसूरी :- शिफ्फन कोर्ट के बेघर लोग 1 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना शूरू करेंगे जो आवास प्राप्ति तक जारी रहेगा, उपजिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त स्थल पर रोपवे प्राजेक्ट के नाम पर पिछले ढ़ाई साल से एक पत्थर तक नहीं लगा अतः उन्हें शिफनकोर्ट में ही पुर्नवासित कर दिया जाय, 01 मार्च को धरने पर बैठने से पूर्व गॉधी चौक से शहीद स्थल तक पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ शंखनाद यात्रा निकाली जाएगी ।
इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी प्रदीप भंडारी व शिफनकोर्ट आवास हीन समिति के अध्यक्ष संजय टम्टा ने कहा कि रोपवे प्रोजेक्ट निर्माण के नाम पर मसूरी शिफन कोट के निवासियों को मसूरी विधायक गणेश जोशी की मौजूदगी में मसूरी नगर पालिका एवं प्रशासन द्वारा कोरोना काल में अमानवीय ढ़ंग से उनके घरों से निकाल दिया गया था और मसूरी विधायक गणेश जोशी नें शिफनकोट से हटाए गए सभी लोगों को आवास बनाकर देने की घोषणा की थी लेकिन अब तक उन्हें आवास नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर 2020 को नगर पालिका बोर्ड मे प्रस्ताव पासकर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आईडीएच बिल्डिंग लंढोर में आवासहीनोको आवास मुहैया
कराने का वादा किया था । 20 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री हरीश धामी ,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा मजदूरों के आवास हेतु भूमि पूजन भी किया था किंतु अफसोस है कि भूमि पूजन के बाद भी आवास हीनो को आवास अथवा भूमि मुहैया नहीं करवाई नहीं है ।इस अवसर पर भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि इस आंदोलन को उग्र किया जाएगा और जब तक गरीब परिवारों को आवास नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा व वादाखिलाफी करने वालों की शवयात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर राजेंद्र सेमवाल ,कमल भंडारी, बिल्लू बाल्मीकि, संपत्ति लाल ,दिनेश उनियाल सहित भारी मात्रा में आवास हीन मौजूद रहे।


There’s real magic in the way you write — amazing job!
I’m genuinely hyped after reading this — incredible!
This had me hooked from the very first sentence — incredible work!
This is one of the most helpful articles I’ve seen recently.
Your ability to excite readers is unreal — fantastic job!
Your writing is pure inspiration — so beautifully enthusiastic!