मसूरी :- महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन व दीप मंत्र कर किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने कहा कि योग हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए जिस प्रकार आवश्यक है उतना ही प्रकृति से जुड़ाव एवं उसका संरक्षण आवश्यक है। यदि हमारी पृथ्वी स्वस्थ्य रहेगी तो हम भी स्वसथ्य रहेंगे, इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा.गीता खन्ना को औषधीय पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गीता खन्ना ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बडा गर्व होता है कि जब आज हम योग दिवस को अंतर्रष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं, उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। वहीं उन्होंने छात्र- छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व जीवन को सकारात्मक पक्ष की ओर अग्रसर करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी को अपने जीवन में योग को अपनाने का आहवान किया। इस मौके पर विद्याालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल, कामोद शर्मा, अनुसचिव सतीश कुमार सिंह, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेशचद्र डिमरी ने किया। योग दिवस पर विद्यालय के सदन स्तर पर योग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

