मसूरी. :- भाजपा मसूरी मंडल ने मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम के 123वें संस्करण को कार्यकर्ताओं व पर्यटकों के साथ सुना। जिसमें प्रधानमंत्री ने विश्व योग दिवस, पर्यावरण दिवस व आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों से आगे बढ रहे लोगों के बारे में बताया गया वहीं उन्होंने आपात काल में पचास वर्ष पूरे होने पर देश वासियों को इससे अवगत कराया।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम लगातार उचांइयों को छू रहा है व इससे प्रेरणा लेकर लोग आगे बढ रहे हैं। इस कार्यक्रम को देखने से ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री हमारे दिल की बात हमारे सामने कर रहे हों। उन्हेंने कहा कि इस बार के मन की बात में प्रधानमंत्री ने आपात काल के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि इसी दिन लोक तंत्र की हत्या की गई थी। उन्होंने उस समय के नेताओं के विचार भी सुनाये जिसमें जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी बाजपेई, जगजीवन राम, मुरारजी देसाई आदि प्रमुख थे। उन्होंने पर्यावरण, योग, व आत्म निर्भर भारत के बढते कार्यों को दिखाया जिससे प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के नागरिकों की भावनाओं के ओतप्रोत रहता है व देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली गतिविधियों को बताया जाता है, जिससे सीखने को मिलता है। इस मौके पर इंद्रजीत बेदी, शुभ विश्नोई, कविता, धनपाल रावत, राजपाल, आदि मौजूद रहे।

