भाजपा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया।

मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके देश के लिए किए गये योगदान को याद किया।
तिलक लाइब्रेरी सभागार में आयोजित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बतौर मुख्य वक्ता भाजपा मसूरी व पंचायत चुनाव प्रभारी रतन सिंह चैहान ने कहा कि देश में एक संविधान, एक निशान व एक प्रधान के प्रणेता डा. शयामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद के लिए सत्ता को त्याग दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनसंघ की स्थापना की व कश्मीर तक भारत का अंग मनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया एक देश में दोे प्रधान, दो निशान व दो विधान नहीं चलेगे। उन्हे तत्कालीन कश्मीर सरकार ने गिरफ्तार किया व वहीं पर उन्होंने शहादत दी। उन्होंने देश में राष्ट्रवाद को महत्वपूर्ण मान उसके लिए कार्य किया उसी की बदौलत आज भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी व देश सहित कई राज्यों में सत्ता में है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि डा. मुखर्जी ने हमेशा राष्ट्रवाद को महत्व दिया व इसके लिए बडे से बडे पदों को त्याग दिया। वह देश के पहले सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हीं से प्रेरणा लेकर कार्य कर रही है। इस मौके पर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मसूरी आते थे व मेरे पिता ने उनकी जन्मपत्री बनाई थी। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मनमोहन कर्णवाल ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा ने किया।इस मौके पर अनीता सक्सेना, अरविंद सेमवाल, बिजेंद्र भंडारी, विजय रमोला, कुशाल राणा, प्रमिला नेगी, प्रभा बर्त्वाल, अंशी रावत, अंजनि, शिव अरोड़ा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजुूद रहे। इस मौके पर पंचायत चुनावों में मसूरी मंडल में जिला पंचायत, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिताने का आहवान किया गया। जिसमें जिला पंचायत सरोना के लिए बीर सिंह चैहान व चंद्रोटी से श्याम सिंह पुंडीर सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिताने के लिए कार्य करने का आहवान किया।