अनियंत्रित होकर पीकप खाई में गिरी चालक मामूली घायल।

मसूरी:- मसूरी से देहरादून जा रही एक पीकप अचानक अनियंत्रित होकर अटल उत्कृष्ट विद्यालय के कालेज ब्लाक के समीप जा गिरी जिसमें चालक मामूली घायल हो गया।
मसूरी से देहरादून दूध की सप्लाई पूरी कर वापस जा रही पीकप यूके 07 सीडी 6379 अचानक किंक्रेग के समीप अटल उत्कृष्ट विद्यालय के समीप करीब पचास मीटर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक वाहन से बाहर आ गया था जिसे मामूली चोट लगी। बताया गया कि वाहन के गिरने पर दरवाजा खुल गया व चालक छिटक गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक का नाम वीेरेंद्र पुत्र 43 वर्ष पुत्र डालू सिंह निवासी क्यारकुली भटटा गांव का है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर कोतवाल संतोष कुंवर व फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल मय फोर्स मौजूद रहे।