मसूरी:- पालिका सभासद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में सर्कुलर रोड पर स्टर्लिग रिजोर्ट परिसर में वृक्षा रोपण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये।
पालिका सभासद व महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हरेला पर्व के अंतर्गत वृक्ष लगायें जीवन बचाएं के तहत वृक्षा रोपण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जसबीर कौर ने कहा कि जिस प्रकृति में हम स्वच्छ हवा व सांस लेते हें उसको नमन करने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करने से ही पर्यावरण संतुलित रहेगा, तभी हमारा जीवन बच सकेगा। पेड़ों के काटे जाने से ही आज स्थिति विकट हो गयी है, प्रकृति छेडछाड से ही आपदाएं आ रही है, व वातावरण दूषित हो रहा है, वहीं पानी के स्रोत सूख रहे हैं। इसलिए सभी को पौधे लगाने चाहिए ताकि प्रकृति को बचाया जा सके वह बचेगी तो ही मानव जीवन बचेगा। इस मौके पर सुरभि सेमवाल, सुनीता, सुधा भंडारी, संगीता, गार्गी, मंजू, लक्ष्मी, पिंकी, भारती, शोभा, मंजू पुडीर, प्रमिला भटट, सीमा, सरोज, सरोजनी उनियाल, जोना बेलवाल, शारदा, सजा देवी, देव खत्री, कांता सहित महिलाएं मौजूद रही।

