शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर शीघ्र लिया जाएगा निर्णय।

मसूरी:- शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही जद्दोजहद के बाद आज कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की ओर शीघ्र ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर तैनाती की बात कही।

कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नए अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बातचीत की और नए अध्यक्ष को लेकर उनकी राय जानी ।
इस अवसर पर कांग्रेस पर्यवेक्षक पंकज छेत्री ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर विवाद को दूर कर दिया जाएगा और शीघ्र ही शहर को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं है और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर शहर अध्यक्ष के मसले को सुलझा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे और जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि अध्यक्ष पद को लेकर सभी से राय मशवरा किया जाएगा और शहर को एक मजबूत अध्यक्ष देकर आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी और जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *