पंचायत चुनाव में चुनाव आयोग बना भाजपा की कठपुतली।

भाजपा की प्रदेश सरकार की पंचायत चुनाव में चुनाव आयोग बना कठपुतली। फोटो कैप्शन कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रेस मसूरी 1 से 2
मसूरी:- प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंचायत चुनाव गढवाल मंडल गिरिराज किशोर हिंदवाण ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साढे आठ वर्षों से भाजपा प्रदेश में सत्तासीन है, लेकिन प्रदेश का विकास शून्य  हो चुका है।  उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से इसलिए अलग मांगा था तो उसका ध्येय प्रदेश के आखिरी व्यक्ति का विकास था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायत चुनाव हो रहे है उसमें सरकार ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है व मन मर्जी से कार्य किया जा रहा है दोहरे मतदाताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, प्रदेश चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बन कर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व करण माहरा के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त से मिले व पंचायत चुनाव में हो रही धांधली के बारे में विस्तार से अवगत कराया व लिखित भी दिया व कहा कि जो मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों व निकाय में है उन पर कार्रवाई करें, लेकिन चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बनकर कार्य कर रहा है। वहीं चुनाव में आरक्षण भी अपनी सुविधा के अनुसार किया गया। लोगों को हाई कोर्ट जाने पर मजबूर किया गया इस चुनाव में देखा गया है कि भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ अगर आठ लोग भी चुनाव लड़ रहे है तो आठों का नामांकन रदद किया गया। पूरे प्रदेश में असमंजस्य की स्थिति बनी है कोर्ट संज्ञान ले रहा है, लेकिन सरकार संज्ञान नहीं ले रही उसका कोई होमवर्क नहीं है। कोर्ट की ओर से जो बातें रखी गयी उससे असंमज्स की स्थिति बन गयी है। पंचायत एक्ट का मखौल बना दिया गया है, पंचायत एक्ट का खुलेआम उलंघन हो रहा है। कांग्रेस उत्तराखंड के जनमानस के साथ खडी है, प्रदेश के मुख्यमंत्री धाकड़ धामी सरकार सुप्त पड़ी है, इनवेस्टर सम्मिट किया जा रहा है उससे सरकार ने क्या हासिल किया है उसके लिए कांग्रेस श्वेत पत्र की मांग कर रही है। पूर्व में जब नारायण दत्त तिवारी के मुख्यमंत्री काल में जो सम्मिट हुए उसका परिणाम सामने है सिडकुल इसका प्रमाण है सेलाकुई से लेकर रूद्रपुर कार्य दिख रहा है। सरकार अग्निवीर के नाम पर उन परिवारों की कमर तोड़ रही है, जिन परिवारों को आशा थी। पारंपरिक खेती की शुरूआत कांग्रेस सरकार ने की व समर्थन मूल्य निर्धारित किया, लेकिन आज सरकार को कोई इनसेटिव नहीं है। उन्होंने कहाकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस आंदोलन करेगी व आगामी 2027 में भाजपा का प्रदेश से सूपड़ा साफ करने का कार्य करेगी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पंचायत चुनाव के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरिराज किशोर हिंदवाण को शाल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित राठौर, कांग्रेस महामंत्री राजेश मल्ल, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, रमेश राव आदि मौजुद रहे।