मथोली गांव में गौशाला भुस्खलन से दबी, तीन बकरियां मरी व दो घायल।

मसूरी:- मसूरी के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र कांडा जाख के ग्राम मथोली में पहाडी दरकने से एक गौशाला दब गयी जिसमें तीन बकरियां मर गयी व दो घायल हो गयी। जिसकी सूचना जिला प्रशासन व पटवारी को दे दी गई है व मुआवजे की मांग की गयी है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल कैरवाण ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे लगातार हो रही बारिश के बीच कांडा जाख के ग्राम मथोली में पहाडी से भूस्खलन हो गया व एक गौशाल दब गयी जिस पर ग्रामीण गैती बेलचा लेकर गौशाला में गये व दबी बकरियों को निकालने का प्रयास किया लेकिन मलवे में दबने से तीन बकरियां मर गयी व दो बकरियों को ग्रामीणों ने खोद कर निकाल लिया जो घायल है। उन्होंने बताया कि यह गौशाला मथोली के रमेश सिंह पंवार पुत्र भौपाल सिंह पंवार की थी। उन्हांने कहा कि घटना की सूचना एसडीएम व पटवारी को दे दी गयी है व ग्रामीण को उचित मुआवजा देने की मांग की गयी है।