नैनीताल बैक ने स्थापना दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।

मसूरी।:- द नैनीताल बैंक ने 104 वें वर्षगांठ पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित, कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सूरज नौटियाल व आदित्य कुंडलिया ने बाजी मारी।
श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में द नैनीताल बैक मसूरी शाखा ने 104वें स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बैंक की प्रबंधक प्रीति बहुगुणा ने बैंक के संस्थापक भारत रत्न प. गोविंद बल्लभ पंत को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने जो पौधा लगाया था आज वृक्ष बन कर उपभोक्ताओं को छाया दे रहा है। उन्हांने कहा कि बैंक ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरे उसके लिए पूरी पारदर्शिता कसे कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित कनिष्ठ वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में सूरज नौटियाल प्रथम सूरज द्वितीय व शिवांश तृतीय रहे जबकि वरिष्ठ वर्ग में आदित्य कुडलिया प्रथम, पियूष बिजलवाण द्वितीय व गणेश चमोली तृतीय रहे। विजेताओं को शाखा प्रबंधक प्रीति बहुगुणा व सहायक नरेश पंवार ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर संस्कृत महाविद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौहान, गीता रावत, प्रवीन बंधानी, महेश तिवाड़ी, कैलाश चंद्र सती सहित छात्र व कर्मचारी मौजूद रहे।