शंखनाद रैली निकालकर शिफ्फन कोर्ट से बेघर लोगों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू।

मसूरी:- गांधी चौक से पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल दमाउ, मसक बाजा के साथ सिफन कोट के बेघर मजदूरों ने प्रदेश सरकार, मंत्री गणेश जोशी और पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को जगाने के लिए पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार शंख बजाकर वादा निभाओ शंखनाद रैली निकाली , मालरोड होते हुए शहीद स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया  ।

बताते चलें कि रोपवे परियोजना के अंतर्गत शिफन कोर्ट से 84 परिवारों को बेघर कर दिया गया था जिन्हें अब तक आवास उपलब्ध नहीं करवाया गया है।
इस मौके पर आंदोलन के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि वादा निभाओ शंखनाद रैली नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और मंत्री गणेश जोशी को जगाने के लिए निकाली है उन्होंने जो वादा किया था उसे तीन साल होने पर भी नहीं निभाया, उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई मांग नहीं है इन्होने 20 दिसंबर 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईडीएच में आवास बनाने के लिए भूमि पूजन, शिलान्यास किया था लेकिन सवा साल बीतने पर भी एक ईंट नही लगायी गई, इससे साफ है कि मजदूर वर्ग से छलावा हो रहा है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय टम्टा ने कहा कि यह धरना तब तक चलेगा जब तक आवास की मांग पूरी नहीं की जाती सिफन कोर्ट में मजदूरों के साथ पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता व विधायक गणेश जोशी ने छलावा किया है जिससे बेघर मजदूरों में आक्रोश है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना काल में इन शिफन कोट के 84 परिवारों को पुलिस बल के माध्यम से बेघर कर दिया और लंबे समय तक ये अपने बच्चों के साथ कड़ाके की सर्दी में हवाघरों या अन्य स्थानों पर रहे।
वहीं कांग्रेस नेता पंकज छेत्री ने कहा कि जिस रूप में परियोजना के लिए गरीब परिवारों को उजाड़ दिया गया पिछले 3 सालों में वहाँ पर एक ईंट भी नहीं लग पाई है, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को हाईकमान के समक्ष भी रखा जाएगा और जब तक बेघरों को न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

करोना काल में जिस तरह गरीब  लोगों को उजाड़ कर बेघर कर दिया गया था वह मानवता को शर्मसार करता है, जिस तरह की राजनीति इन बेघर लोगों के साथ की जा रही है आने वाले वक्त में  इसका खामियाजा इन राजनेताओं को भुगतना होगा। इस अवसर पर 84 बेघर परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *