मसूरी:-मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई ,जिसकी अध्यक्षता मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा गीता कुमाई द्वारा की गई। इस मौके पर मसूरी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी बनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी मै सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा तथा सभी सदस्यों की रायशुमारी के बाद बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी छावनी परिषद के चुनाव 30 अप्रैल को होने हैं जिसमें भाजपा महिला मोर्चा अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा और भाजपा छावनी परिषद के चुनाव में सभी पांच सीटों में अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी और भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका पूरा विश्वास है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से लोग प्रभावित हैं जिसका लाभ छावनी परिषद के चुनाव में देखने को मिलेगा और भाजपा के पांचों प्रत्याशी भारी मतों से विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है और इस बार नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी काला, प्रोमिला नेगी, रीता, विमला भंडारी, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, राजश्री रावत, चंद्रकला सयाना, गुड्डी देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

