आईटीबीपी ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा के तहत रैली व साइकिल रेली निकाली।

मसूरी:- भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली व साइकिल रैली का आयोजन किया जिसमें बल के अधिकारियों व जवानों ने प्रतिभाग किया।

आईटीबीपी परेड ग्राउंड में रैली का शुभारंभ अकादमी के निदेशक गिरीश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में अधिकारियों एवं हिमवीरों ने हाथो में तिरंगा लेकर आसपास के क्षेंत्रों में दौड लगायी व जनता को देश भक्ति एवं देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। रैली अकादमी परिसर से आसपास के क्षेत्रों में निकाली गयी। रैली के दौरान हिमवीरों ने वंदे मातरम व भारत माता की जय का उदघोष कर वातावरण को देशभक्ति पूर्ण बना दिया। इसी कड़ी में बल के अधिकारियों व जवानों ने साइकिल रैली व बाइक रैली भी निकाली।  13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसका उददेश्य जनता में देशभक्ति जागृत करना व देश के प्रति सदभावपूर्ण वातावरण बनाना मुख्य उददेश्य है। तिरंगा यात्रा में बल के अधिकारियों व हिमवारों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया व आस पास के क्षेत्र में जहां देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी धमेंद्र सिंह भंडारी भी मौजूद रहे।