एमपीजी कालेज में एबीवीपी शाखा ने प्रधानाचार्य के खिलाफ लगातार अनुपस्थित होने पर प्रदर्शन किया।

मसूरी:- एमपीजी कालेज में शैक्षणिक वातावरण न बनाये जाने व प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के कालेज से गायब रहने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया व चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान न किया गया तो आंदोंलन किया जायेगा।
एमपीजी कालेज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्रांगण में प्रदर्शन किया व प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमपीजी कालेज शाखा के मंत्री अनुज पंवार ने कहाकि कालेज में पढाई का वातावरण चौपट हो चुका है प्रधानाचार्य बिना सूचना के गायब हो जाते है व कालेज नहीं आते वहीं शिक्षक भी कालेज में पढाते नहीं है जिससे छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। जिससे परेशान होकर छात्रों ने प्रदर्शन किया जब पूछा जाता है तो संतोष जनक जबाव नहीं दिया जाता। उन्हांने कहा कि अगर प्रधानाचार्य कार्य करने में रूचि नहीं ले रहे तो उन्हें स्तीफा दे देना चाहिए व नये प्रधानाचार्य की नियुक्ति की जानी चाहिए। छात्र नेता पवन ने कहाकि कालेज में प्रधानाचार्य की लगातार अनुपस्थिति से कालेज में पढाई नहीं हो पा रही जिस कारण दूर दराज से महाविद्यालय में पढने आने वाले छात्र छात्राओं की पढाई बाधित हो रही है, न ही वह अवकाश लेने की सूचना देते हैं, वहीं प्रधानाचार्य के न होने से छात्रों के कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, छात्रों के कई बार काउंटर साइन की जरूरत होती है लेकिन उनके न आने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हांने कहा कि अगर प्रधानाचार्य महाविद्यालय नहीं आना चाहते तो उन्हें स्तीफा दे देना चाहिए अन्यथा छात्र उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे।