मसूरी मंडल के 69 बूथों में से 45 बूथों पर सुनी गयी मोदी के मन की बात।

मसूरी:- भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनने व देखने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गये। मसूरी में 69 बूथों में से 45 बूथों पर मन की बात सुनी गयी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, खेलों में भारत की उपलब्धियों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की ऊंची उड़ान आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे। यह कार्यक्रम देश की 22 भाषाओं में प्रसारित किया गया। जिसमें स्पेस इकोसिस्टम को मिल रही उड़ान, जामनगर के जामसाब की महानता, शहद की मिठास पैदा कर रही रोजगार, देश में विंटर टूरिज्म की संभावनाओं, नौसेना दिवस, आदि मुख्य बिंदु रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म लोगों को आकर्षित कर रहा है। कई जगह लोगों के बीच खूब प्रसिद्ध हो रही हैं। हाल ही में आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड मैराथन रन का आयोजन किया गया। 60 किलोमीटर लंबी आदि कैलाश रन कड़कड़ाती सर्दी में सुबह 5 बजे हुआ था। आदि कैलाश की यात्रा पर जहां तीन साल पहले तक दो हजार तक पर्यटक आते थे, आज यह संख्या बढ़कर 30 हजार तक पहुंच गई है। उत्तराखंड की होम स्टे योजना की बात, गंगा किनारे शादियों की बात, उत्तराखंड में पर्यटक स्थलों की बात, शीतकालीन टूरिज्म की बात वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करने की अपील की वहीं भूटान दौरे का जिक्र के साथ ही देश में तेजी से उभर रही एंड्युरेंस स्पोर्ट्स की संस्कृति खेलों के लिए उपलब्धियों से भरा  महीने पर भी बात की।