मसूरी- लंढौर मेला छावनी क्षेत्र में चार दुकान में आगामी 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। मेले में जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जायेंगे वहीं आर्गेनिक खाद्य सामग्री व उत्तराखंड का हस्त शिल्प देखने को मिलेगा ,वहीं छावनी परिषद लंढौर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा।
लंढौर मेले के बारे में जानकारी देते हुए छावनी परिषद लंढौर की सीईओ अंकिता सिंह ने बताया कि लंढौर मेला उत्तराखंड के खानपान, हस्तशिल्प व का्रफ्ट को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। जिसमें उत्तराखंड के व्यंजन परोसे जाते है व यहां के हस्त शिल्प व यहां के उत्पादों से से बनी वस्तुओं को रखा जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार छावनी परिषद लंढौर में 20 दिसंबर को हंस फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है ताकि क्षेत्र की जनता इसका लाभ ले सके। स्वास्थ्य शिविर में सामान्य जांच के साथ ही आंखो की जांच के साथ ही मोतियाबिंद के निःशुल्क आपरेशन किए जायेगे व उनके लाने ले जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क की जायेगी। इस संबध में मेले के संयोजक व ग्रीन लाइफ के अध्यख विवेक बेनीपाल ने बताया कि मेले का उदघाटन प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी करेंगे। मेले में 45 स्टाल लगाये जायेंगे। जिसमें पहाड़ के उत्पादों व व्यंजनों के साथ ही अन्य स्टाल भी लगाये जायेंगे। मेले का मुख्य उददेश्य पहाड की संस्कृति, यहां के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।

