प्रजापिता ब्रहम कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नशे के विरोध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

मसूरी। प्रजापिता ब्रहम कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर नशे के विरोध में जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें नशे को रोकने व इससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर आम जनता को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलायी गयी।
शहीद भगत सिंह चौक पर प्रजापिता ब्रहम कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशे के विरोध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया व बताया गया कि किस तरह से नशे के कारण मनुष्य का जीवन बर्बाद होने के साथ उसके परिवार पर इसके गंभीर प्रभाव पड़ते है व अंत में सबकुछ बर्बाद हो जाता है। इस मौके पर एक पोस्टर के माध्यम से शराब या अन्य नशा करने से होने वाले नुकसान व परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान बीके दिया ने बताया कि नशे के खिलाफ पूरे देश व विश्व में प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम चलाये जा रहे है, वहीं राज योग करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में कोई भी सहयोग कर सकता है। मसूरी में इस कार्यक्रम की शुरूआत आज से की गयी है व इसके बाद स्कूलों वे कालेजों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाये जायेगें। वहीं संस्था राज मेडिटेशन भी सभी जगह करवाये जा रहे हैं। उन्होने जनता व युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने को नशे सहित अन्य व्यसनों से बचाये व अपनी उर्जा अच्छे कार्या में लगाये तो स्वतः ही व्यवसन से मुक्त हो जायेगे। इस मौके पर मौजूद लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलायी गयी। इस मौके पर बीके वर्षा, बीके किरन रस्तोगी, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, उज्जवल नेगी, सोबन मेहरा, जगदीश भटट सहित लोग मौजूद रहे।