मसूरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में एक जवान ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। इस घटना से अकादमी में हड़कंप मच गया। घटना की सूचनवा आईटीबीपी सेटर से पुलिस को दी गयी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा व शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया वहीं उनके परिजनों को सूचना प्रेषित कर दी गयी है।
आईटीबीपी अकादमी सेंटर से पुलिस को अवगत कराया गया कि बल के जवान जिसकी तैनाती पिथौरागढ यूनिट से मसूरी आईटीबीपी अकादमी मसूरी की गयी थी उसने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा व घटना की जानकारी ली जिसमें अवगत कराया गया कि यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा, पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान, उम्र लगभग 38 वर्ष, जो वर्तमान समय में आईटीबीपी अकादमी मसूरी में ड्यूटी हेतु तैनात था, जिसने कमरे की खिड़की के कुंडे से नाइलोन की पतली रस्सी से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई तथा शव को फंदे से उतारकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया गया। जांच के दौरान आईटीबीपी अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मृतक लगभग 2 माह पूर्व ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था, तथा इसके द्वारा पूर्व में जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया गया था। मृतक के शव का पंचायतनामा कर पोस्ट मार्टम की कार्रवाई की जा रही है।