सहारनपुर निवासी का शव मसूरी देहरादून मार्ग पर खाई में मिला।

मसूरी। मामचंद पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी ग्राम बाबेल बुजुर्ग थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने रात्री में चौकी कोलूखेत कोतवाली मसूरी पर सूचना दी गई कि उनका पुत्र अशोक पुत्र मामचंद निवासी बाबैल बुजुर्ग गाँव थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 44 वर्ष जो कि दिनांक 23 मार्च 2026 को दिन में समय करीब डेढ़ बजे अपने घर बेहट सहारनपुर से अपनी मोटर साईकिल संख्या यूपी 11 बीए 4977 से बिना बताये कहीं चला गया हैं। अशोक के मोबाइल के फाइंड माय डिवाइस की लोकेशन कोलूखेत चौकी से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर मसूरी रोड पर आ रही हैं उक्त सूचना पर चौकी कोलूखेत से पुलिस टीम अशोक उपरोक्त के परिजनों के साथ मौके पर गई तो हिल व्यू कैफे मसूरी रोड पर सड़क के किनारे अशोक की मोटर साईकिल खड़ी मिली तथा अशोक उपरोक्त को परिजनों के साथ रात्री में काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया। आज दिनांक 26मार्च 26 को पुनः मसूरी देहरादून रोड पर अशोक उपरोक्त को ढूंढ़ने हेतु मसूरी पुलिस तथा उसके परिजनों के साथ सर्च अभियान चलाया तो अशोक का शव मसूरी रोड पर हिल व्यू कैफे के पास मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा मिला।एसडीआरएफ टीम की सहायता से शव को खाई से निकाल कर मौके पर पंचायत नामा की कार्यवाही की गई। पूछताछ पर मृतक अशोक उपरोक्त के परिजनों द्वारा बताया गया कि अशोक शराब पीने का आदी था और इंजेक्शन लगाने जैसे नशे भी करता था और पूर्व में नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका हैं तथा थाना बेहट सहारनपुर में मृतक अशोक के परिजनों द्वारा दिनांक 25 मार्च 26 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। शव को बाद पंचायतनाम पोस्ट मार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया हैं।