मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाये उनका भाजपा हर मोर्चे पर जबाव देगी। उन्होंने कहा कि विगत दिनों कांग्रेस सम्मेलन में एक हजार लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जो कि सफेद झूठ है व कांग्रेस कार्यकर्ता ही पुनः कांग्रेस में शामिल हुए व प्रदेश नेतृत्व को अंधेरे में रखा गया। उन्होंने पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर आरोपो की झडी लगायी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के पास कैसी वाशिग मशीन है जिसमें अनुज गुप्ता जो भ्रष्टाचार के पर्याय बन गये थे वह धुलकर साफ हो गये। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने अनुज गुप्ता पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाये, गत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को हराया, मेघ सिंह कंडारी को हराया आज कांग्रेस में शामिल होकर पाक साफ हो गये। उन्होंने बिल्लु थापली को घर बिठाने के लिए, सुशांत वोहरा को नगर निगम में रहने, मनमोहन मल्ल को जौनपुर में रहने, सोनिया आंनद को घर बिठाने, जोत सिंह को घर में बैठे रहने के लिए जो षडयंत्र रचा वह कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी लगातार तीन बार से मसूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते है व आगे भी जीतेंगें। कांग्रेस पार्टी को देखना है कि किसे पार्टी में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री जोशी ने उन्हें जेल भेजने की बात नहीं की जबकि अनुज गुप्ता जेल जा रहे थे तो गणेश जोशी ने उन्हें बचाया तब उनका पूरा परिवार गणेश जोशी के घर पर पडे रहते थे। लेकिन गणेश जोशी ने कभी उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की व उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोपो पर जो जांच चली कभी जोशी ने उसमें दखल नहीं दिया।गणेश जोशी पर एमडीडीए से वसूली का आरोप बेबुनियाद है, यदि इसमें कुछ सच्चाई है तो उसका प्रमाण दें। कांग्रेस में दम है तो चुनाव के मैदान में आये जनता उनको जबाव दे देगी। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, सचिन पंवार, अरूण कुमार, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

