मसूरी। मसूरी के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी मध्यरात्रि को आये तूफान से कई मकानों की छतें उड, गयी, पेड़ व विद्युत पोल गिरे व वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। मसूरी से सटे चामासारी ग्राम पंचायत में तूफान से बडा नुकसान हुआ है।
जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान विक्रम रावत ने बताया कि उनकी ग्राम सभा चामासारी में राजेंद्र रावत पुत्र खिलपत सिंह, गुलाब सिह पुत्र चंदन सिंह, राजेद्र मेलवान पुत्र हुकुम सिहं, सोबन सिंह पुत्र मान सिंह के घरों की छते उड़ गयी दिनेश मेलवान पुत्र वीरेंद्र सिंह चामासारी के घर की छत उड जाने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया वहीं छतें उड कर जंगलों में चली गयी। इसके साथ ही क्षेत्र में कई पेड़ गिर गये व स्कूटियां तक तूफाने से क्षतिग्रसत हो गयी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाय। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि छते ंउडने के बाद उनके रहने की समस्या पैदा हो गयी है अगर बारिश होती है तो मुश्किले और बढ जायेंगी।

