माल रोड की दुर्दशा पर क्षमा याचना के दो पोस्टर किए जारी।

मसूरी:- तय समय पर  माल रोड सुधारी करण का कार्य पूर्ण होने पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने दो पोस्टर जारी कर पर्यटको को हो रही असुविधा के लिए क्षमा याचना की।

पोस्टर जारी करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि माल रोड के सौंदर्य करण एवं सुधारी करण का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का वायदा किया गया था किंतु बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है की समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी सुधारी करण का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण देश दुनिया में पर्वतों की रानी मसूरी छवि धूमिल हो रही है, इन्हीं सब चीजों को कान में रखते हुए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने दो पोस्टर जारी किए हैं काकी पर्यटकों को हो रहे असुविधा के लिए उनसे क्षमा याचना की जाए। एसोसिएशन द्वारा ढूंढे गए इस नायाब तरीके का कितना असर शासन-प्रशासन पर पड़ता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा । इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिव अरोड़ा, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, प्रकाश राणा, धर्मपाल पवार, सलीम अहमद सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *