देहरादून:- वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री सुशीला बलूनी का निधन हो गया। कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनके निधन की खबर पर राज्य आंदोलनकारियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन गहरा दुख जताते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करता हूं। देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन मुझे हमेशा मिलता था ,मैंने एक अभिभावकों खो दिया है ,भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने कहां कि राज्य के प्रति उनका गहरा लगाव था राज्य आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया । उन्होंने कहा कि राज्य के प्रति वे हमेशा चिंतित रहती थी बेरोजगारी हो या विकास के मुद्दे को लेकर सुशीला बलूनी हमेशा मुखर रहती थी, राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका प्रमुख रही। उनके निधन को पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा यह मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है । सुशीला बलूनी के निधन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , प्रदीप कुकरेती ,विवेकानंद खंडूरी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी आदि ने भी गहरा दुख जताते हुए अपनी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।


Your enthusiasm transforms every topic — incredible writing!
This post is vibrant, energetic, and completely captivating!
This added so much value to my day — thank you!