मसूरी:-मसूरी रोपवे में आज एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और मॉक ड्रिल कर आपातकाल में किस प्रकार से लोगों की जान बचाई जाए इसके लिए अभ्यास किया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और मसूरी पुलिस के जवान मौजूद रहे। पिछले वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों में रोपवे दुर्घटनाओं के बाद उत्तराखंड में भी रोपवे की सुरक्षा की दृष्टि से एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल किया।
इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट अमित पाठक ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा १५वीं बटालियन को उत्तराखंड के लिए ही स्थापित किया गया है और आपदा के समय बटालियन के जवानों को तुरंत राहत और बचाव के लिए भेजा जाता है। साथ ही चार धाम यात्रा में भी एनडीआरएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि मसूरी में किए गए मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा के इंतजामों के साथ ही किस प्रकार से राहत और बचाव का कार्य किया जाए, उन्होंने बताया है कि एनडीआरएफ द्वारा आज पूरे देश में केबल कार की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया है और उत्तराखंड में भी कई स्थानों पर किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि जहां पर भी रोपवे हैं सुरक्षा की दृष्टि से उनका मॉक ड्रिल किया जाए।
इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के इंस्पेक्टर जीडी संदीप तिवारी ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों जान माल की सुरक्षा करना है और भारत तिब्बत सीमा पुलिस आपदा के समय मुस्तैदी से कार्य करती है।


You’ve mastered enthusiastic writing — seriously brilliant!
Your content always brings fresh insight.
This post was incredibly uplifting and informative.