नगर पालिका अंडर 15 फुटबाल कप पर वाइनबर्ग एलन स्कूल ने कब्जा किया।

मसूरी। सर्वे के मैदान में नगर पालिका परिषद के तत्वाधान व मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से रमेश भारती स्मृति में आयोजित की गयी। अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता मसूरी कप का फाइनल मुकाबला वाइनबर्ग एलन स्कूल व वुड सटॉक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें वाइनबर्ग एलन स्कूल ने वुड स्टॉक स्कूल को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब कब्जा लिया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले से पहले बालिका फुटबाल शो मैच रखा गया जिसके बाद फाइनल मुकाबला वाइनबर्ग एवं वुड स्टॉक के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में पहले हॉफ में दोनों की टीमों ने दो दो गोल कर बराबरी रखी, लेकिन दूसरे हॉफ में वाइनबर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो और गोल कर प्रतियोगिता का खिताब 4-2 से अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेतो व उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिका सभासद शिवानी भारती, पवन थलवाल, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, सुनील पंवार, शशि रावत, सचिन गुहेर, गौरी थपलियाल, रमेश भंडारी, मनोरंजन त्रिपाठी, सुरेंद्र राणा, सेमुएल चंद, परविद रावत, नरेंद्र पडियार, जबसीर कौर, भरत कुमाई सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।