मसूरी पब्लिक स्कूल में 60वाँ स्थापना दिवस एवं डायमंड जुबली समारोह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया।

मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल का 60वाँ स्थापना दिवस एवं डायमंड जुबली समारोह हर्षाेल्लास, गरिमा एवं भव्यता के साथ विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह ने विद्यालय की छह दशकों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों एवं समृद्ध परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। समारोह की मुख्य अतिथि आईटीएम की डीन वैज्ञानिक अनिता पुरी मोहिंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य, अंग्रेजी व हिंदी गीत व नृत्य, विद्यालय बैंड, नाटक तेनाली राम व जामुन का पेड व पाश्चात्य व लोक नृत्यों की जुगलबंदी ने मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने दी। वहीं वर्ष भर की अकादमिक, खेलों आदि के पुरस्कार वितरित किए गये। समारोह के प्रथम चरण में प्रातः 11 बजे पी.टी. एवं योग प्रदर्शन तथा कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धिया रही, जिसके लिए  पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नादिर आजम, उभरती छात्रा खुशी सोनकर, बोर्ड परीक्षा इंटर में टापर मो. फरमान, सिद्धार्थ पुंडीर साइंस, तनमय वर्मा कार्मस, हाई स्कूल में अक्षत राणा, दक्ष नौटियाल, रियान्श सिंह, प्रिंस सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं अक्षत सजवाण बेस्ट हॉकी खिलाड़ी, बेस्ट थ्रोबॉल खिलाड़ी निशा पंवार, बेस्ट फुटबालर गौरव पंवार, उभरते खिलाड़ी आदित्य रावत, कंप्युटर के लिए अर्णव गोयल, स्टेज आर्टिस्ट सार्थक वर्मा, मददगार छात्र लक्ष्य कुमार को भी सम्मानित किया गया। वहीं संस्कार कुमार, एवं प्रिंस को स्टूडेंट ऑफ द इअर व शोएबा को कमाडेशन अवार्ड दिया गया। हाउस गतिविधियों के लिए धर्मा हाउस को बेस्ट हाउस, ज्वाला सदन को बेस्ट हाउस सपोटर्स व ज्वाला हाउस को कुक हाउस ट्राफी प्रदान की गयी।इ

 

स मौके पर मुख्य अतिथि अनीता पुरी महेंदुू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन, रचनात्मकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशाल सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की 60 वर्षों की गौरवशाली यात्रा विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं पूर्व छात्रों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसे नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। 60वें स्थापना दिवस एवं डायमंड जुबली का यह भव्य समारोह विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों का जीवंत प्रतीक बनकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डा. प्रितिका जाखड, डिप्टी कमांडेट आईटीबीपी, अरविंद चमोली, सीजेएम प्रधानाचार्य सिंस्टर आइवी, सेंट क्लेयर्स प्रधानाचार्या प्रेमा, शैलेंद्र कर्णवाल, अश्वनी मित्तल, वी गिर्सा, इंदी प्रकाश, आकाश ग्रोवर, सहित विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।