मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में देश भर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियानश् के अंतर्गत मसूरी मंडल ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर और मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, में ‘नमो सेवा गाथा’ नाटक का भव्य मंचन किया गया। इस सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को देश के विकास, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, मसूरी और मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, के परिसरों में रंगमंच और संस्कृति विभाग से जुड़े कलाकारों तथा छात्र-छात्राओं की संयुक्त टोलियों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की जनसेवा, उनके कड़े संघर्षों और देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा केवल एक कार्य नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारा दायित्व है। नमो सेवा गाथा भावी पीढ़ी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का एक बेहतरीन माध्यम है।कार्यक्रम के समापन पर दोनों विद्यालयों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विनोद उनियाल, दायित्वधारी निरंजन डोभाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामन्त्री नरेंद्र मेलवान, सभासद अनिल गोयल, विजय बिंदवाल, अनुज तायल, उज्जवल नेगी, विजय बुटोला, रमेश खण्डूरी, आशीष जोशी, कुलदीप जदवान, मुकेश खरोला, आदि पार्टी के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

