ग्रामीण महिलाओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मसूरी। मसूरी से लगे ग्राम सभा क्यारकुली भटटा में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से लोक गायिका मीना आर्य ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में लोक गायिका मीना आर्य ने बताया कि इन दिनों पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम सभा क्यारकुली भटटा में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। जिसमें आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन, बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया व इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी दी गयी। वहीं समाज में फेली कुरीतियों दहेज प्रथा आदि को समाप्त करने का आहवान किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान क्यारकुली भटटा मीना कोटाल, ग्राम भटटा आंगनवाडी कार्यकत्री सरिता थापली, क्यारकुली की आंगनवाडी कार्यकत्री सपना थापली, भटटा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका दमयंती रावत, उप प्रधान मोनिका जदवाण, शीला पुुंडीर, रोजी मन्यूड़ा, सहित ग्रामीण महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।