मसूरी। शिवा स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में हैप्पीवैली के मैदान में आयोजित 6वीं मनोज राणा स्मृति डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग मे दून इलेवन ने व सीनियर वर्ग मे मथुरा वाला ने जीती। प्रतियोगिता में देहरादून व मसूरी की 35 टीमों ने प्रतिभाग किया।
शिवा स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में हैप्पी वैली के मैदान में दो दिवसीय डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता दो वर्गो ओपन वर्ग व जूनियर वर्ग में आयोजित की गयी। जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला दून इलेवन व मसूरी मेडरिट के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी, अंत में पूनाल्टी शूट आउट किया गया जिसमें दून इलेवन ने मसूरी मेडरिट को 7-6 से हराकर ट्राफी कब्जा ली। ओपन केटेगरी में क्वॉर्टर फाइनल के पहले मुकाबले 7 स्टार ने शिवा को 1-0, दूसरे में शास्त्री क्लब ने होप क्लब चंडालगढी को 1-0 से, तीसरे में मॉर्निग स्टार ने नवचेतन को 1-0 से व चौथे मुकाबले में मथुरावाला देहरादून ने एक्स ब्वाइज को 4-0 से हराया। इसके बाद पहला सेमीफाइनल 7 स्टार्स व मॉर्निंग स्टार्स के बीच खेला गया जिसमें तय समय में दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर मैच बराबरी पर छूटा जिसमें बाद पेनाल्टी शूट आउट में मौर्निग स्टार्स ने 7 स्टार को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल शास्त्री क्लब व मथुरावाला देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें मथुरावाला ने शास्त्री क्लब को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मथुरावाला ने मॉर्निग स्टार को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता की ट्राफी जीत ली। अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार वितरित किए गये। प्रतियोगिता में बेस्ट कीपर अर्पित मथुरावाला, बेस्ट गोल स्कोरर पदम थापा मॉर्निंग स्टार, बेस्ट प्लेयर मानव मथुरावाला को भी पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका आदर्श, शुशात, सेमुएल, परविंद रावत, राहुल रांगड़ व मनोज थापा ने निभाई। इस मौके पर अशोक राणा, मनोज राणा, बी एस नेगी, प्रेम गुसांई, अनिल पंवार, दीपक रावत, रिककी भंडारी, सुरेन्द्र नेगी, संदीप, पिंटू, अमित उनियाल, मिजान सिंह, आदर्श, आदित्य, शुभम, अक्षत, नरेंद्र कठैत, अतिथि के रूप में अंशुल गोयल, धनपाल रावत, नीरज गर्ग, डा. नीरज सिंघल आदि मौजूद रहे।

