मसूरी में गला रेत कर की गई युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।

मसूरी:- मसूरी में चाकू से गला रेत कर की गई युवक की निर्मम हत्या का दून पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से मृतक की कार और घटना में प्रयुक्त चाकू  बरामद किया है। प्रेम प्रसंग में शादी न‌ करने के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामले की  गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया। वहीं  पुलिस  को सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों तक पहुँचाने में सफलता मिली। पुलिस ने दोनों आरोपी को मृतक की गाड़ी के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार किया । पुलिस से पूछताछ में उनके द्वारा खुद को भाई –बहन बताया गया। आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला शाहीन और कुदरत निवासी दिल्ली के रूप में हुई। खुलासे करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार का इनाम दिया है।एसएसपी  देहरादून दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक देहरादून व अनिल जोशी क्षेत्राधिकार मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी के नेतृत्व में एसओजी देहरादून सहित तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता कुदरत ने बताया कि अब्दुल्ला मेरा सागा छोटा भाई है। कपिल चौधरी निवासी न्यू आदर्श नगर रुड़की मुझे दिल्ली में मिला था और हम एक दूसरे को चाहने लगे। कपिल अक्सर दिल्ली आकर मुझसे मिलता था। उसने मुझसे शादी का वादा किया था किंतु अब घर वालों के  कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था। मैं कपिल से बहुत प्यार करती थी, उसके द्वारा कहीं और शादी करने की बात मैंने अपने छोटे भाई अब्दुल्ला को बताई। इस पर हम दोनों भाई बहनों ने कपिल को मारने की योजना बनाई और उसे लेकर मसूरी आए व घटना को अंजाम दिया।

पुलिस टीम में शंकर सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी, नंदकिशोर भट्ट प्रभारी एसओजी देहरादून, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी कोतवाली मसूरी, उप निरीक्षक शोएब अली, उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा एसओजी, उपनिरीक्षक रश्मि थाना राजपुर, हेड कांस्टेबल किरण एसओजी, कांस्टेबल आशीष एसओजी, कांस्टेबल ललित एस ओ जी, कांस्टेबल पंकज कुमार एसओजी, कांस्टेबल अरविंद टमटा एसओजी, कांस्टेबल अमित एसओजी, कांस्टेबल अरविंद गोसाई कोतवाली मसूरी, कांस्टेबल अजय कोतवाली मसूरी, मोनू कुमार कोतवाली मसूरी, महिला कांस्टेबल पुष्पा बोहरा, महिला कांस्टेबल मोनिका, अरविंद, प्रभात जुगरण शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *