मसूरी ट्रेडर्स एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने 315 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

मसूरी : -मसूरी  ट्रेडर्स एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में मसूरी के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के 23 विद्यालयों के 315  मेधावी छात्र-छात्राओं को 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ऊर्जा 2023 के तहत सम्मानित किया। इस दौरान सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लेखक, इतिहासकार व पूर्व विभाग अध्यक्ष एमजी कॉलेज गणेश शैली ने कहा कि 1834 में उत्तर भारत का पहला स्कूल मसूरी में खुला तब मसूरी को एडनबरा ऑफ द ईस्ट  कहा जाता था तब से लेकर अब तक मसूरी शिक्षा का केंद्र है और दूर-दूर से यहां छात्र-छात्राएं शिक्षा के लिए यहां आते हैं।
इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा आज 315 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है इससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर करते हैं ।उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया है और आने वाले समय में यह देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, धन प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नागेंद्र उनियाल, देवी गोदियाल, सलीम अहमद  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव जगजीत कुकरेजा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *