मसूरी:-द मसूरी आई नो संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह चौक से क्लार्क बिल्डिंग तक सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर मसूरी के होटलों का विशेष सहयोग रहा।
शहीद भगत सिंह चौक पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया व उसके बाद संस्था के सदस्यों के साथ ही होटल फर्न ब्रेंटवुड, रमाडा आदि के लगभग 45 सदस्यों ने कलार्क बिल्डिंग तक नाले खालों में जाकर कूड़ा एकत्र किया। जिसके नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण केंद्र भेजा गया। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है व संस्था का उददेश्य भी मसूरी को कूडा मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि द मसूरी आई नो संस्था समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने का प्रयास कर रही है जो सराहनीय कार्य है।

