उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिला न्याय, चारो तरफ खुशी की लहर।

मसूरी:-उत्तराखंड राज्य आंदोलन में खटीमा कांड, मसूरी कांड,  मुजफ्फर नगर कांड पर हाई कोर्ट का आंदोलनकारियों के पक्ष में निर्णय आने पर खुशी जाहिर की गई। हाईकोर्ट मे रिट दायर करने वालों में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने हाई कोर्ट से न्याय मिलने पर खुशी व्यक्त की व कहा कि देर से ही सही पर न्याय मिला है।
शहीद स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधाक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि लंबे समय पर निर्णय आया व आंदोलनकारियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि खंटीमा गोली कांड, मसूरी गोली कांड व मुजफ्फर नगर कांड की रिटों को एक साथ लिया। मसूरी से उत्तराख्ंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे हुकम सिंह पंवार, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर थपलियाल व स्वयं मेरे द्वारा रिट डाली गई थी। उस समय आंदोलनकारियों के साथ बहुत ज्यादतियां की गई। मसूरी उत्तराखंड राज्य आंदोलन का केंद्र रहा व यहां पर स्कूलों सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों सहित आम जनता ने आंदोलन में पूरा सहयोग किया व तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस की ज्यादती के खिलाफ रिट डाली। उन्होंने कहा कि मसूरी गोलीकांड के बाद जब मसूरी लौटे तो सुधीर थपलियाल के घर पर रिट तैयार की व तत्कालीन इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता एलपी नैथानी ने इस केस को दायर किया। उस समय घिल्डियाल जज थे। लेकिन 29 साल बाद कोर्ट ने राहत दिलायी व दो अभियंक्तों को सजा दिलायी। इससे उन आंदोलनकारियों जिन्होंने शहादत दी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी व उन परिवारों को न्याय मिला। उन्होंने बताया कि मसूरी कांड के बाद जेल से छूटने के बाद मसूरी व खटीमा कांड पर याचिका डाली थी। उसके बाद मुजफ्फर कांड व अन्य घटनाओं पर याचिकाएं डाली गई जिसे कोर्ट ने आपस में जोड़ दिया। उस समय वकालत नामें पर सुधीर थपलियाल, जोत सिंह गुनसोला व हुकम सिंह पंवार ने हस्ताक्षर किए थे हालाकि तब डीआर कपूर, कलम सिंह रावत सहित अन्य आंदोलनकारी भी साथ थे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल भी मौजूद रहे।