मसूरी:-अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी व लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में अग्रवाल महासभा महिला की सदस्य महिलाओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाया व होली के गीत गाये वहीं जमकर नृतय किया वहीं लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई, व महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार भी मौजूद रही। इस मौाके पर मनोरंजक खेलों के साथ ही तंबोला, का भी आयोजन किया गया व प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को उपहार दिए गये। इस मौके पर अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना गोयल ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण रंगों का त्योहार है जिसमें मस्ती ही मस्ती होती है, बुराई पर सच्चाई की जीत का पर्व है। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होने पर कामना की जाती है कि सभी के जीवन में रंगों से भरा रहे व खुशी व मस्ती का जीवन जिएं। इस मौके पर अग्रवाल महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने कहा कि होली रंगों का पर्व है कृष्ण भगवान की लीलाएं की जा रही है, यह कांर्यक्रम खुशी व मस्ती का पर्व है, होली पर आपस के बैर समाप्त होते हैं व एक दूसरे के गले मिलकर शिकवा गिलवा दूर हो जाता है। इस मौके पर बबीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, आरती अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, सारिका गोयल, मंजू गोयल, शीतल, सुनीता गोयल, निशा तायल, सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल महिला सभा की सदस्य मौजूद रही।

