मसूरी:- इनर व्हील क्लब ने एक गरीब लड़की को शादी का सामान उपलब्ध करवाया। इस मौके पर इनरव्हील की आधिकारिक यात्रा पर आयी इनरव्हील मंडलाध्यक्ष सीमा कपूर ने गरीब लड़की को शादी का सामान भेंट किया।
इनरव्हील क्लब की मंडलाध्यक्ष सीमा कपूर का इनरव्हील प्रोजेंक्ट गरीब लड़की की शादी का साामन उपलब्ध कराने के मौके पर पहुंचने पर पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, इनरव्हील अध्यक्षा रीना माथुर, सचिव अंजलि मित्तल व सदस्यों ने पुष्पगुच्छ व मार्ल्यापण कर स्वागत किया। इसके बाद मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड के गांव अलमस से आयी गरीब लड़की को शादी का सामान भंेट किया गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष सीमा कपूर ने कहा कि इनरव्हील क्लब मसूरी का यह प्रोजेक्ट सराहनीय है व इससे अन्य क्लबों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब बहुत ही सुंदर सेवा कार्य कर रहा है तथा इन्ही सेवा कार्याे के कारण मंडल मे अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर लडकी को शगुन सहित रजाई गददे, राशन, आटा, चीनी, चावल, दाल, तेल, मसाले चाय पत्ती, बर्तन, शूट साड़ीया, डिनर सेट, टी सेट, अटैची, सहित सजावट का सामान व अन्य उपहार का सामान दिया गया। इस मौके पर इनरव्हील की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, क्लब अध्यक्ष रीना माथुर, सचिव अंजलि मित्तल, अनीता जैन, मनीषी संघल, जैजैवंती कर्णवाल, रीता जैन आदि मौजूद रही।

